IPRC Banner


विश्व अंतरिक्ष सप्ताह


संयुक्त राष्ट्र के संकल्प के अनुसार, 1999 से मनाया जाने वाला विश्व अंतरिक्ष सप्ताह (वि.अं.स.) एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है। हर वर्ष 4 से 10 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले इस सप्ताह भर के समारोह में अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण घटनाओं को याद किया जाता है; 4 अक्तूबर 1957 को पहला मानव निर्मित उपग्रह, स्पुतनिक-1 का प्रमोचन और 10 अक्तूबर 1967 को संयुक्त राष्ट्र के बाहरी अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोगों की घोषणा को चिह्नित करना। हर वर्ष संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित विषयवस्तु के आधार पर स्पेस वीक इंटरनेशनल एसोसिएशन और विभिन्न देशों के स्थानीय समन्वयकों के समर्थन से संयुक्त राष्ट्र द्वारा समारोह का समन्वयन किया जाता है। वि.अं.स. कार्यक्रम के आयोजकों को पूरे सप्ताह आयोजित किए गए सभी कार्यक्रमों में इस विषय को खोजने, विकसित करने और लागू करने हेतु प्रोत्साहित किया जाता है। यह मानव जाति की बेहतरी में योगदान पर ध्यान केंद्रित करते हुए अंतरिक्ष की पहुंच और शिक्षा में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देता है।

इसरो नोदन कॉम्प्लेक्स, महेंद्रगिरि में हर वर्ष विश्व अंतरिक्ष सप्ताह मनाया जाता है। वि.अं.स. के दौरान, आईपीआरसी के अंदर और बाहर अंतरिक्ष पर विशेष ध्यान देने वाली घटनाएं और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

वेबसाइट की नीतियां | सूचना का अधिकार | साइट मैप | सहायता | इसरो वेबसाइट

यह वेबसाइट इसरो नोदन काम्प्लेक्स (आई.पी.आर.सी.), महेन्द्रगिरि द्वारा अभिकल्पित, विकसित एवं होस्ट किया गया है । © कॉपीराइट 2023. सभी अधिकार आरक्षित हैं।
गत अद्यतन :